धनौरा: गजरौला नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार पर मारपीट का आरोप लगाया
नगर के एक मुहल्ला महिला ने अपने पति के साथ ठेकेदार के अंडर में मजदूरी की थी। आरोप है कि मजदूरी के पैसे ठेकेदार ने रोक लिए हैं। 13 मार्च को महिला अपने पति के साथ ठेकेदार के घर पर गई थी। वहां महिला ने होली का हवाला देकर पैसे मांगे थे। आरोप है कि वहां पर ठेकेदार व उनके पक्ष के लोगों ने पीड़ित महिला के साथ मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए।