धनौरा: गजरौला इंदिरा चौक के पास टैक्सी स्टैंड पर गाली-गलौज को लेकर जमकर हुई मारपीट, युवक ने वीडियो किया वायरल
सोमवार को लगभग 12:30 पर गजरौला इंदिरा चौक के पास टैक्सी स्टैंड पर गाली गलौज को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी, मारपीट के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, वह मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे।