कोडरमा: कोडरमा समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने लंबित विकास योजनाएं जल्द पूरी करने को कहा
कोडरमा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को 1 बजे उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में योजना एवं विकास शाखा तथा विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अनटाइड फंड, डीएमएफटी, सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।