महरौनी: ग्राम भड़रऊ निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने दी जानकारी
सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने गुरुवार दोपहर करीबन 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भड़रऊ निवासी एक महिला को उसके पति द्वारा बुधवार रात्रि के समय प्रसव के लिए महरौनी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ललितपुर भेजा गया था। जहां उसकी भी मौत हो गई।