बल्देवगढ़: विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में बल्देवगढ़ नगर में आदिवासी समाज के द्वारा निकाली गई भव्य रैली
नगर में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य रैली निकाली गई।जिसमें बल्देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवों से अधिक संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्रित हुए।उक्त रैली डीजे,गाजे बाजे के साथ आदिवासी समाज के द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण से मुख्य बस स्टैंड एवं बम्होरी तिगैला पर बाबा साहेब अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर समापन किया गया।