बल्देवगढ़: जिला सहकारी बैंक बल्देवगढ़ से पैसों से भरे बैग की हुई चोरी, CCTV कैमरे में क़ैद हुई घटना
नगर के मुख्य बाजार में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक से कल दोपहर 2:00 बजे के करीब ग्राहक दुलीचंद्र जैन निवासी लड़वारी का रूपयों से भरा बैग अज्ञात चोर लेकर भाग निकले थे।उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक बाइक पर तीन अज्ञात चोर रूपयों से भरा बैग लेकर जाते हुए दिखाई दिए।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।