बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ मुख्य बाजार में स्थित जिला सहकारी बैंक में रुपए जमा करने गए ग्राहक का रूपयों से भरा बैग ले गए अज्ञात चोर
लड़वारी गांव निवासी पीड़ित कस्तूर चंद्र जैन पुत्र दुलीचंद्र जैन उम्र 67 वर्ष के द्वारा बल्देवगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।कि वह 140000 रुपए जमा करने जिला सहकारी केंद्रीय मर्या.बैंक पहुंचा।और वाउचर भरने लगा,पास ही उन्होंने रुपयों से भरा बैग रख लिया।उसी समय अज्ञात चोर बैग चुराकर ले गए।साथ ही बताया कि बैंक के बाहर सड़क पर एक नाबालिक लड़का बैग लिए दिखाई दिया।