बल्देवगढ़: ग्राम पथरगुवां में अस्थाई स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों का किया गया उपचार
ग्राम पथरगुवां में अस्थाई स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया गया।पथरगुवां में उल्टी दस्त की शिकायत मिलने पर बल्देवगढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक सिंह सोलंकी के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दी गई।जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।और ग्राम के पंचायत भवन में अस्थाई स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया गया।