बल्देवगढ़: जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के सभाकक्ष में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत सभा कक्ष में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें आशा कार्यकेर्ताओं,स्कूल शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण सह कार्यशाला में BMO डॉ.अभिषेक सिंह सोलंकी एवं BCM पुष्पा द्विवेदी के द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।