बल्देवगढ़: मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा हटा एवं अहार सेक्टर में विजन डॉक्यूमेंट्री को लेकर बैठक की गई आयोजित
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत हटा एवं अहार सेक्टर में म.प्र. जन अभियान परिषद के द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों से सुझाव लिए गए।जिसमें सुजारा बांध परियोजना से नहर का पानी उपलब्ध कराने नहर के द्वारा तालाबों को भरने का कार्य किया जाए।जिससे 32 ग्राम लाभान्वित होंगे।रोजगार की दृष्टि से उद्योगों को बढ़ावा एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।