बिसवां: मछरेहटा के डेंगरा मढ़ी में सुधा सिंह शिप्रा शैक्षिक विद्यालय में नए हाल के निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
Biswan, Sitapur | Mar 30, 2026 विकासखंड मछरेहटा के डेंगरा मढ़ी गांव स्थित सुधा सिंह शिप्रा शैक्षिक विद्यालय में एक नए हाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव द्वारा किया गया। यह हाल विधान मंडल क्षेत्र विकास समिति से स्वीकृत धनराशि से बनाया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।