दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया भट्ठी मोड़ के पास मैजिक वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।