प्रतापगढ़: 108 एंबुलेंस पायलटों का सम्मान समारोह आयोजित, आपातकालीन सेवाओं में उनके योगदान को सराहा गया
किसी की जिंदगी बचाने की दौड़ में हर मिनट अहम होता है और ऐसे समय में 108 एंबुलेंस के वाहन चालक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उम्मीद की किरण बनकर सामने आते हैं। प्रतापगढ़ जिले में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे 108 एंबुलेंस पायलटों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहां उनके समर्पण और सेवा भावना को सम्मानित किया गया। प्रतापगढ़