संडीला: कासिमपुर के ग्राम तेरवा दहिंगवा निवासी लापता महिला का 9 माह बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस ने जारी किए पम्पलेट
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा दहिंगवा निवासी प्रमोद की पत्नी रीना की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पति द्वारा थाने में दी गयी तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की है।तहरीर में पुलिस को बताया गया है कि 24/06/2025 को दोपहर 2 बजे रीना घर में बिना बताये कही चली गयी थी तब से वापस नहीं आयी।