गौनहा: पचरुखी चौक के समीप बोलेरो और टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में एक गर्भवती महिला की हुई मौत
प्रसव पीड़ा से कराहती अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। वही इलाज के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। जबकि अन्य चार सहयोगी परिजन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के पचरुखी चौक के समीप की है। वही मृत प्रसूति महिला की पहचान मुरली गांव निवासी रीना देवी 30 वर्षीय के रूप में की गई है।