गौनहा: सहोदरा थाना क्षेत्र के अररिया बारवा गांव में प्रेमा हत्याकांड के मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सहोदरा थाना क्षेत्र के अररिया बारवा गांव में हुए हत्या मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि चौकीदार भूली यादव के फर्द बयान पर सहोदर थाना क्षेत्र के अररिया बारवा गांव निवासी पारस पासवान की पत्नी प्रेमा देवी 55 वर्षीय के हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।