सिवनी के बरघाट रोड स्थित पलारी ग्राम के जानवी नगर क्षेत्र में हाट बाजार का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को हाट बाजार के शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हाट बाजार में सब्जी, फल, किराना और ग्रामीण उत्पादों की दुकानें लगाई गईं।