आगरा: आगरा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पाक्षिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर गहन चर्चा
Agra, Agra | Sep 18, 2024 आगरा पुलिस कमिश्नरेट में एक महत्वपूर्ण पाक्षिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सीपी जे. रविंदर गौड और एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और यातायात की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया