आगरा: शहजादी मंडी में मकान गिरा, मलबे के नीचे दबी स्कूटी व मोटरसाइकिल
Agra, Agra | Sep 17, 2024 छावनी परिषद के शहजादी मंडी में एक मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें घर का सारा सामान मलबे के नीचे दबने से क्षतिग्रस्त हो गया, एक मोटरसाइकिल व स्कूटी भी मलबे के नीचे दब गए, गनीमत की बात है रही कि मकान में रहने वाली महिला कुछ समय पहले ही मकान से बाहर आ गई थी, महिला के बाहर आते ही मकान भरभरा कर गिर गया।