आगरा: महिला के साथ दुष्कर्म की घटना में संलिप्त दो अभियुक्त ताराचंद अग्रवाल पब्लिक पार्क के पास से गिरफ्तार
Agra, Agra | Sep 18, 2024 थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को ताराचंद अग्रवाल पब्लिक पार्क के पास से गिरफ्तार किया है, थाना सदर बाजार पर पीड़िता के द्वारा सूचना दी गई थी कि दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, और उसके आभूषण लेकर भी फरार हो गए हैं, कब्जे से एक जोड़ी कान के टॉप्स, 1 अंगूठी पीली धातु, 1 मंगलसूत्र पीली धातु बरामद किया है।