नवाबगंज: बाराबंकी जिले में अवैध मीट कारोबार पर बड़ा शिकंजा, 19 दुकानों पर छापेमारी, 9 प्रतिष्ठान सील, कई पर दर्ज हुए केस
बाराबंकी डीएम ईशान प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में जनपद बाराबंकी में संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम द्वारा जनपद के समस्त़ तहसीलों एवं नगर पालिका क्षेत्र में मीट के अवैध कारोबार को रोकने के लिये पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण जनपद में गहन छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान बुधवार की शाम 5 बजे तक चलाया गया।