मखदुमपुर: समता मूलक समाज के कार्यकर्ताओं ने मखदुमपुर अंचलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया
सोमवार की दोपहर लगभग 2 बजे समता मूलक समाज के कार्यकर्ताओं के द्वारा मखदुमपुर बाजार में प्रदर्शन किया गया साथ ही साथ अंचल अधिकारी मखदुमपुर के कार्यालय का घेराव भी किया गया। मौके पर जुटे वक्ताओं ने कहा कि राज सरकार एक तरफ गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने की बात करती है वहीं दूसरी ओर गैरमजरूआ जमीन पर बसे गरीबो को उजाड़ रही है।