21 जून को कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
#संतकबीरनगर : बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून 2026 को जनपद मुख्यालय के कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित तहसीलों, विकासखंडों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों से योग दिवस को सफल बनाने और आमजन को योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#SantKabirNagar #InternationalYogaDay #YogaDay2026 #KashiRamSportsStadium #AkhileshSingh #DMAlokKumar #YogaForLife #BreakingNews