फुल्लीडूमर: रामसरिया मोड़ से खेसर पुलिस ने बकरी और खस्सी चोरी के आरोप में दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया
खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामसरिया मोड़ से एक बाइक पर सवार दो चोरों को एक बकरी एवं एक खस्सी के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि एसआई अमित कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार शंभूगंज थाना क्षेत्र के खोजरी गांव के पीयूष कुमार एवं इसी थाना क्षेत्र के अंबा गोयड़ा गांव के राजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।