मांट: बंसीवट में प्रशासन की कार्रवाई बेअसर, फिर सज गया अवैध दुकानों का बाजार
Mat, Mathura | Jul 10, 2026 मांट के निकट राधा-कृष्ण की पावन महारास स्थली 'बंसीवट' पर 25 जून को एसडीएम दीपिका मेहेर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए बंसीवट क्षेत्र से अवैध दुकानों को हटवाया था। यहाँ दोबारा बेतरतीब ढंग से अवैध दुकानें सज गई हैं। एसडीएम दीपिका मेहेर ने बताया कि बंसीवट की गरिमा और सुंदरीकरण प्रोजेक्ट से कोई समझौता नहीं होगा।