जहानाबाद: स्टेशन पर उतरे बुजुर्ग का रेल पुलिस बनकर उचक्कों ने सामान किया गायब, सुनाई आपबीती
जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर इन दिनों चोर-उचक्कों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से स्टेशन परिसर में चोरी और ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पहले जहां उचक्के यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी करते थे, वहीं अब वे नए-नए तरीके अपनाकर यात्रियों को ठगने लगे हैं। बुधवार को एक बुजुर्ग का सामान लेकर उचक्के यह कहकर फरार हो गए। की बे रेल पुलिस हैं।