झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी पुलिस ने गंभीर मारपीट के मामले में पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले की गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने गंभीर मारपीट प्रकरण में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार बगड़िया की ढाणी निवासी कमलेश देवी ने 28 नवम्बर 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की उसके पति रघुवीर सिंह व जेठ सहीराम स्कूटी से घर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में महेंद्र सिंह व कौशल्या देवी सहित अन्य ने स्कूटी रोककर मारपीट की।