पटेढ़ी बेलसर: चोरी की मोबाइल के साथ पुलिस ने दो चोर को नगवां से गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
चोरी की मोबाइल के साथ पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बेलसर थाना पुलिस ने गुरुवार को चोरी की मोबाइल के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया था। मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के सुपना गांव निवासी सूरज कुमार ने थाना में मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज किया था। जिसको लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी ।