पटेढ़ी बेलसर: ढाब दियारा में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, लाखों का ईकरी झलसी जलकर राख; कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
बेलसर ओ क्षेत्र के जारंगी में असमाजिक तत्वों ने किसानों के खेत खलिहान में आग लगा दी। इससे किसानों के लाखों रुपये का फसल जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग पहुंच गए थे लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि बुझाते-बुझाते लाखों के फसल जल गए। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद दमकल के मदद से आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।