बेलबर गांव में बुधवार की दोपहर में झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने के कारण पूरा घर जलकर राख हो गया। बताया गया कि बेलबर गांव निवासी पुकारा राम के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, आभूषण, नकदी सहित लाखों का समान जलकर राख हो गया।