बेलसर प्रखंड क्षेत्र में आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में गुरुवार को ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के गांवों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। सुबह से ही लोग नए-नए कपड़े पहनकर अपने-अपने इलाके की मस्जिद की ओर नमाज अदा करने के लिए पहुंचने लगे थे।