परवारा में नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 501 कन्याओं के द्वारा कलश भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नारायणी नदी के रेवा घाट से लाऐं पवित्र गंगाजल साइन हाई स्कूल परिसर से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश में भरकर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।