सारंगपुर: अकोला महाराष्ट्र से खाटू श्याम राजस्थान जा रहा पैदल यात्रियों का जत्था पहुंचा सारंगपुर, हुआ स्वागत
अकोला महाराष्ट्र से 22 दिन पहले खाटू श्याम राजस्थान के लिए रवाना हुए पैदल यात्री का सारंगपुर नगर में हुआ भव्य स्वागत। अकोला महाराष्ट्र से खाटू श्याम राजस्थान के लिए रवाना हुए पैदल यात्री आज सारंगपुर नगर पहुंचे। सारंगपुर नगर पहुंचने पर श्याम प्रेमी सारंगपुर के द्वारा पैदल यात्रियों का पुष्प माला से भव्य स्वागत किया।