सारंगपुर: राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से भोपाल में की मुलाकात, नगर के विकास कार्य को लेकर की चर्चा
क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री गौतम टेंटवाल ने भोपाल में लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से उनके निवास पर पहुंचकर की मुलाकात। नगर के मध्य से गुजरने वाले पुराने ए बी रोड के चौड़ीकारण व मजबूतीकरण करने, रेस्ट हॉउस निर्माण, क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण सड़को के निर्माण एवं क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों के संबंधित विषयों पर की चर्चा ।