सारंगपुर: ग्राम धामंदा में खेत पर खेल रही ढाई वर्षीय बालिका ने पिया कीटनाशक, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ढाई वर्ष की बालिका ने खेत पर रखी कीटनाशक दवाई खेलते समय पीने से बालिका की बिगड़ी तबीयत। ग्राम धामंदा में खेत पर खेल रही अंजलि पिता सुनील उम्र ढाई वर्ष ने खेत पर खेलते समय कीटनाशक दवाई पीली। बालिका की हालत बिगड़ती देख परिजनों के द्वारा ले गए सिविल अस्पताल। बालिका का डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला शाजापुर अस्पताल किया रेफर।