जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक में गणेश विसर्जन समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न
रोहतक, 25 सितंबर 2026:
जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर गणेश विसर्जन समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के पश्चात विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भक्तिमय वातावरण में गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री विक्रांत मायना एवं श्रीमती सान्या मायना, सहायक निदेशक डॉ. अमन अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. श्रुति शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका सुश्री अनामिका बलहारा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की प्रार्थना की।
गणेश विसर्जन के दौरान विद्यार्थियों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ उत्सव को भावपूर्ण विदाई दी। यह आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाला रहा।
समस्त विद्यालय परिवार ने गणपति बप्पा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए आगामी वर्ष पुनः उनके आगमन की मंगलकामना की ।
Rohtak, Rohtak | Sep 26, 2026