गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने ₹30200 की लावारिस विदेशी शराब जब्त की
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत लावारिस अवस्था में रखे हुए विदेशी शराब को जब्त किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 6 पर निगरानी के दौरान लावारिस अवस्था में रखे गए 3 पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांडो के विदेशी शराब जब्त किया।