मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
झांसी के मऊरानीपुर-झांसी हाईवे पर तेजपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार खेमचंद्र पटेल को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।