बदनावर: बदनावर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तेजा दशमी का पर्व, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए निशान
Badnawar, Dhar | Sep 13, 2024 बदनावर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में तेजादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तेजाजी मंदिरो में सुबह से ही भक्तो का तांता लगा रहा। ग्राम बिड़वाल में स्थित श्री सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर पर विधिवत पूजन अर्चन के साथ महायज्ञ का आयोजन किया गया। भक्तो द्वारा तेजाजी महाराज की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।