अशोक नगर: महिला एवं बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: दो सुपरवाइजर सस्पेंड, सीडीपीओ पर रिश्वतखोरी का शिकंजा
अशोकनगर में महिला एवं बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर की स्वीकृति के बाद जिला पंचायत सीईओ ने दो सेक्टर सुपरवाइजरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि एक सीडीपीओ को रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।