तेघरा: तेघड़ा थाना पुलिस ने पिढौली गांव से हथियारों के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया, गाड़ी जब्त
तेघड़ा थाना की पुलिस ने पिढौली गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एक पिस्तौल के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसके पास एक चार चक्का वाहन भी जप्त किया गया है। उक्त गिरफ्तारी की जानकारी शुक्रवार को दिन के चार बजे बेगूसराय पुलिस कप्तान ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया।सभी गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।