तेघरा: कृषि साख समिति चुनाव: गोधन और कद्राबाद में उम्मीदवारों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
कृषि साख समिति चुनाव को लेकर गोधना एवं कद्राबाद पंचायत में उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान चलाया।यह अभियान गुरुवार को दिन के दस बजे चलाया गया।जिसमें नामांकित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ किसानों से जुड़े हुए मुद्दे पर बातचीत भी किया और कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां की कृषक हमें अपना बहुमूल्य वोट देंगे और मैं उनके उम्मीदों पर सत प्रतिशत काम करूंगा।