तेघरा: मध्य विद्यालय फतेहा में साक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित
मध्य विद्यालय फतेहा में बुधवार को दिन के दस बजे से साक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच औपबंधिक नियुक्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को बहाल करने के लिए यह सभी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।