तेघरा: दादोपुर पंचायत के समसीपुर गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
दादोपुर पंचायत अंतर्गत समसीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को दिन के आठ बजे दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई।जिसमें आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पांच व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया बाकी लोगों का ईलाज निजी अस्पताल में चल रही है।