जमुई: पुरानी बाजार में छत पर टहल रहे वृद्ध तीसरी मंजिल से गिरे, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
Jamui, Jamui | Dec 26, 2025 नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में शुक्रवार की सुबह 8:23 बजे के करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ठंड से बचाव के लिए घर की छत पर धूप सेक रहे एक वृद्ध को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़े। इस घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।