जमुई: जमुई में घने कोहरे के कारण आउटर सिग्नल के पास ट्रेन से कटकर 2 लोगों की हुई मौत
Jamui, Jamui | Dec 26, 2025 जमुई रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना किउल-जसीडीह रेलखंड पर घने कोहरे के कारण हुई। मृतकों में एक किसान शामिल है, जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।