जमुई: बाराटांड़ में सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पीटा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 26, 2025 बाराटांड़ गांव में गुरुवार की दोपहर 3 बजे सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पीट दिया। जिसमें ट्रैक्टर का चालक बलिया डाबर निवासी संतोष कुमार घायल हो गया। जिसे देर रात उसकी हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे कि गुरुवार को 13 साल ट्रैक्टर ने दो बच्चे को कुचल दिया था जैसे दोनों की मौत हो गई थी।