जमुई: झाझा दुर्गा मंदिर के पास बाइक दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 26, 2025 झाझा दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार की रात 9 बजे बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान झाझा निवासी मोहम्मद इमरान 20 वर्ष के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि वह अपनी निजी काम को लेकर बाजार की ओर किया था जो अपने घर लौटा तो तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया।