केराकतपुर में हैंडबॉल गौरव सम्मान समारोह में 12 महिला खिलाड़ियों सहित 24 खिलाड़ियों और कोच को किया गया सम्मानित
Sadar, Varanasi | Dec 23, 2025 वाराणसी। लोहता के केराकतपुर में हैंडबॉल गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न जिलों से हैंडबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का 24 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।