बल्देवगढ़: टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर लखेरी के पास दो बाइकों की टक्कर, एक महिला समेत तीन घायल
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग लखेरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक चालक हरीराम पुत्र चिंतामन लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी कारी डलई जो कि बल्देवगढ़ से छतरपुर की ओर जा रहा था।वही सामने से विजेंद्र सिंह परमार अपनी पत्नी निधि परमार के साथ बाइक से अपने गांव बनपुरा से टीकमगढ़ जा रही थे।तभी लखेरी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।